फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेलो गुरुग्राम महोत्सव का आज होगा शुभारंभ

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
उपायुक्त निशांत कुमार यादव।
विज्ञापन
खेलो गुरुग्राम महोत्सव का आज होगा शुभारंभ
विज्ञापन


- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पांच हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा उदय के तहत जिले में खेलो गुरुग्राम महाकुंभ का रविवार को आगाज हो रहा है। गुरुग्राम जिले के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। यह खेल महाकुंभ अगस्त माह तक जारी रहेगा।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21 मई को गुरुग्राम में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम के अवसर पर हरियाणा उदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसमें सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में आउटरीच कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार से जिला में खेलो गुरुग्राम महोत्सव की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पांच प्रतियोगिताओं का चयन किया गया और हरियाणा उदय गुरुग्राम पोर्टल के माध्यम से सात जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें कुश्ती के लिए 276 खिलाड़ियों व एथलेटिक्स के लिए 643 खिलाड़ियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। समूह प्रतियोगिता में वॉलीबाल के लिए 136 खिलाड़ियों, रस्साकस्सी के लिए 103 और क्रिकेट के लिए 152 टीमों ने आवेदन किया हैं।
खेल महोत्सव का यह रहेगा शेड्यूल :
सोहना के एसडीएम व खेलो गुरुग्राम के नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता सोहना के इंद्र अखाड़ा में नौ जुलाई को, गुरुग्राम खंड में सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 15 जुलाई को, पटौदी खंड के खोड़ गांव में 22 जुलाई को और फर्रुखनगर के फाजिलपुर बादली गांव में 29 जुलाई को आयोजित की जाएगी। रस्साकशी व एथेलिटिक्स की प्रतियोगिताएं नौ जुलाई को सोहना खंड के गांव अलीपुर में, 15 जुलाई को गुरुग्राम खंड के सेक्टर-38 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में, 22 जुलाई को पटौदी खंड के गांव ऊंचा माजरा और 29 जुलाई को फर्रुखनगर खंड के गांव हाजीपुर में आयोजित की जाएंगी। वॉलीबाल प्रतियोगिताएं सोहना खंड में 9 व 10 जुलाई को गांव अलीपुर में, गुरुग्राम खंड में 15 व 16 जुलाई को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में, पटौदी खंड में 22 व 23 जुलाई को गांव ऊंचा माजरा में और फर्रुखनगर खंड में 29 व 30 जुलाई को गांव पातली में आयोजित की जाएंगी। नौ से 23 जुलाई के बीच क्रिकेट की प्रतियोगिताएं सोहना खंड के ताऊ देवीलाल स्टेडियम व जीडी गोयनका स्कूल में, गुरुग्राम खंड में ताऊ देवीलाल स्टेडियम, डीपीजी कॉलेज व नाथपुर स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित की जाएंगी। पटौदी खंड में क्रिकेट प्रतियोगिता बहोड़ा कलां स्थित मैत्री स्कूल व गांव ऊंचा माजरा के सरकारी स्कूल में आयोजित की जाएंगी। फर्रुखनगर खंड में यह प्रतियोगिता हाजीपुर स्थित व्यायामशाला व खंडेवला गांव में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


खंड व जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिताएं :
एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत पहले चरण में खंड में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत खंड स्तर के विजेताओं के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में विजेता रहीं प्रमुख टीमें जिला स्तर पर फाइनल मैच खेलेंगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ निगम एरिया में भी जोनवार इन खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीमों व एकल प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें