फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फुटबाल टूर्नामेंट में खेड़ला फुटबॉल क्लब रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। झज्जर के गांव नूना माजरा में शहीद श्री राजेश जून की स्मृति में 50वां पंचायती फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया और ग्रामीण स्तर पर उत्साहपूर्ण मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट 22 जनवरी को शुरू हुआ था तथा मूल रूप से 27 जनवरी को फाइनल निर्धारित था लेकिन 27 जनवरी को हुई भारी बारिश के कारण फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को स्थगित कर दिया गया। अंततः 8 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में खेड़ला फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उचाना (जिला जींद) की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 71 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रही उचाना टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बिंदर फौजी रहा, जो भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से भर्ती हो चुके हैं। प्रशिक्षक राज कुमार ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें