पटौदी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के तत्वावधान में 17 दिवसीय 22वें क्रिकेट मुकाबले में बुधवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच भोडाकलां इलेवन क्लब व खांडसा वंडर क्लब के बीच खेला गया। इसमें भोडाकलां इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।बल्लेबाजी करते हुए खांडसा क्लब ने 12 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोडाकलां इलेवन 96 रन ही बना पाई। खांडसा वंडर क्लब ने 37 रन से मैच जीता। दूसरा मैच अनिल क्रिकेट क्लब बासलांबी व खांडसा वंडर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें खांडसा वंडर क्लब ने अनिल क्लब बासलांबी को हराया। वहीं, तीसरे मैच में सुमित इलेवन क्रिकेट क्लब ने आरसीबी क्रिकेट क्लब भोडाकलां को हराया। संवाद