रसायन विज्ञान में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित और योजनाबद्ध तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन पिछले वर्षों के बोर्ड परीक्षा के कम से कम पांच प्रश्न अवधारणाओं को समझते हुए हल करें। रासायनिक अभिक्रियाओं, संतुलित समीकरणों, चित्रों और संख्यात्मक प्रश्नों का लिखकर अभ्यास करें। अपनी दैनिक पढ़ाई और होने वाली गलतियों का रिकॉर्ड रखें, ताकि समय रहते कमजोर विषयों में सुधार किया जा सके। सप्ताह में एक दिन केवल पुनरावृत्ति के लिए निर्धारित करें और पूरे सप्ताह में पढ़े गए प्रश्नों को बिना देखे दोबारा हल करें। सबसे जरूरी बात, खुद पर विश्वास बनाए रखें। प्रतिदिन केवल पांच प्रश्नों का नियमित अभ्यास एक महीने में करीब 150 बोर्ड प्रश्नों की तैयारी करा सकता है। यही छोटी-छोटी आदतें बोर्ड परीक्षा में बड़े परिणाम दिलाती हैं।
- डॉ. एकता, रसायन विज्ञान प्रवक्ता (पीजीटी), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा