फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांवड़ यात्रा के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मेवात में कावड़ व डाक कांवड़ को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। कावड़ मार्ग पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश हैं कि इस मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कावड़ियों से शांतिपूर्वक अपनी यात्रा को पूरा करने की अपील की है। आदेश अनुसारए डीएफएससी केके गोयल को (7015963191) शिव मंदिर, नल्हड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। सुनील कुमार, (7988491699) बीएओ कृषि विभाग, फिरोजपुर झिरका के झिर महादेव मंदिर। रोहित कुमार, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पुन्हाना के राधा कृष्ण मंदिर व शिव मंदिर, सिंगार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे तथा हरीश चौहान एसडीओ जिला परिषद, इंडरी में आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके अतिरिक्त उपमंडल अधिकारी नागरिक नूंह, पुन्हाना एवं फिरोजपुर झिरका को उनके संबंधित उपमंडलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे आवश्यकता अनुसार आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें