फर्रुखनगर। हरियाणा स्टेट भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन ने फर्रुखनगर के कपिश यादव को स्टेट कमिश्नर हेडक्वार्टर्स (यूथ एम्पावरमेंट) के पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति पर यादव ने कहा कि संगठन द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ युवाओं को सशक्त बनाने, नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का मूल मंत्र सर्विस अबाऊ सेल्फ को आगे बढ़ाते हुए वे प्रदेश भर में युवा गतिविधियों को नई दिशा देंगे। संवाद