गुरुग्राम। सावन मास के अवसर पर धनचिरी कैंप में विधायक मुकेश शर्मा ने श्री शिव कांवड़ शिविर का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर शिवभक्त कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। विधायक ने कहा कि सावन का महीना श्रद्धा, आस्था और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी धनचिरी कैंप में आयोजित कांवड़ शिविर पूरी तरह शिवभक्तों की सेवा को समर्पित है। विधायक ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे विश्राम, शुद्ध भोजन, जलपान, चिकित्सा, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। ब्यूरो