फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा पर छुपे जुनैद-नासिर के हत्यारे : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनैद-नासिर हत्याकांड के 8 कुख्यातों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जुनैद-नासिर हत्याकांड के आठ कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही राजस्थान पुलिस ने एक महीने बाद इनाम की राशि दोगुनी कर दी है। इनकी सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा और पहचान गोपनीय रहेगी। मामले में पूर्व में घोषित 5-5 हजार की इनाम राशि को निरस्त कर दिया गया है। गांव घाटमीका में पीड़ित परिवारों की तरफ से दोबारा धरना किया जा रहा है। लगातार छह दिनों से धरना देने वाले नासिर के चचेरे भाई जाबिर हुसैन को धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

भरतपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि केवल रिंकू सैनी की गिरफ्तारी हुई थी, जो जेल में है, जबकि 8 कुख्यात पर 10-10 रुपये का इनाम पकड़वाने वालों को देने की घोषणा की है। जिला भरतपुर के गोपालगढ़ थाने में घाटमीका गांव के इस्माइल की शिकायत पर 16 फरवरी को केस दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि यह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नेपाल बॉर्डर, हरियाणा के आसपास छुपे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स हरियाणा प्रदेश में तैनात है। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट में कहा कि जुनैद और नासिर के परिवारों को न्याय के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कैपशनः जुनैद व नासिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें