फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश सुभाष मेहला की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। मामले में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। सिकंदर छौक्कर पानीपत के समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे हैं। इस मामले में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ भी कार्यवाही चल रही है। 20 मई 2024 को धर्म सिंह छौक्कर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत से खारिज हो चुकी है। सिकंदर छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से पैरवी करने के लिए पेश हुए विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अभी इस मामले में जांच चल रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में आरोपी सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें