फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विश्व संवाद केंद्र गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा रविवार को ब्रह्मांड के आदि संचारक देवर्षि नारद जी की जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय नागरिक कर्तव्य में पत्रकारिता का योगदान रखा गया था, जिसमें राष्ट्र और समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका पर गहरा मंथन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में दादा लाखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा), रोहतक के कुलपति तथा हरियाणा मुख्य मंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. अमित आर्य उपस्थित रहे। वहीं, हरियाणा गो-सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा स्टेट टैक्सबार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नवीन गुप्ता और प्रसिद्ध उद्योगपति एवं चौथी पीढ़ी के ज्योतिषचार्य पं. आदित्य पारिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व संवाद केंद्र की टीम द्वारा विभिन्न मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें