फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिजिटल दौर में बदली पत्रकारिता, चुनौतियां भी बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नेशनल मीडिया डायलॉग-2026 आयोजित, विशेषज्ञों ने विश्वसनीयता और संवेदनशीलता पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डिजिटल मीडिया के दौर में खबरों की गति और पहुंच बढ़ी है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। पत्रकारिता में सनसनी के बजाय समाज के वास्तविक मुद्दों और विश्वसनीय खबरों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह बात शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल मीडिया डायलॉग-2026 में मीडिया विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों ने कही।विश्वविद्यालय के मीडिया स्टडीज विभाग की ओर से सेक्टर-51 परिसर में आयोजित कार्यक्रम का विषय 'स्ट्रीट्स टू स्क्रीन्स : लॉस्ट सैंक्टिटी एंड सेंसिटिविटी' रहा। कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होने के साथ उसकी दिशा निर्धारित करने वाला माध्यम भी है। इसलिए इसकी विश्वसनीयता और संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है। शैक्षणिक संस्थानों को भी जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मीडिया की बदलती भूमिका और पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों पर विशेषज्ञों से सवाल पूछे। ** ** **
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें