फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पशु, पक्षियों के लिए बनाया जाएगा जोहड़

Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सेव अरावली ट्रस्ट की ओर से सांप नगली में कराया जाएगा निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी के मौसम में बेजुबान पशु और पक्षी को प्यास से तड़पना न पड़े इसे लेकर सेव अरावली ट्रस्ट की ओर से सोहना स्थित सांप नगली के जोहड़ का निर्माण कराया जाएगा है।

ट्रस्ट के पदाधिकारी पंकज ग्रोवर ने बताया कि सोहना स्थित सांप नगली में छोटा सा जोहड़ बना था, जो वक्त के साथ मिट्टी से भर गया है। जिस वजह से भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को पीने का जल मयस्सर नहीं हो पा रहा था। अब संस्था की ओर से उसका संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा और इसे पांच फीट गहरा किया जाएगा। उसके बाद चिकनी मिट्टी से जोहड़ बनाकर सुखाया जाएगा फिर बरसात का इंतजार किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा पानी को संजोया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पशु, पक्षी इस पानी से अपना प्यास बुझा सके। ट्रस्ट की पदाधिकारी विजय बेंजवाल ने बताया कि इसके साथ ही कई और जगह चिन्हित किया गया है। वहां भी जोहड़ निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें