फर्रुखनगर। नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)) 2026 से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन एवं पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पंवार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारी एवं नवोदय विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य 13 दिसंबर 2025 को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को सुचारू और पारदर्शिता के साथ आयोजित करना है। यह परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पंवार ने बताया कि यह चयन परीक्षा शनिवार को सुबह 11 बजे से होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की। जिला स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 2931 प्रतिभागी 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। संवाद