गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी पांच अगस्त को इनसो का 23वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस बार इनसो स्थापना दिवस को जजपा ने सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेशानुसार हर जिला स्तर पर कार्यक्रम रखे गए हैं। गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान ने बताया कि जिले में इनसो की स्थापना दिवस पर अनाथ आश्रम में सेवादार करके मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल और सुनील चौधरी को जिम्मेवारी दी गई है। ब्यूरो