गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल के छात्र जिज्ञांश जैन ने जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। बालियावास में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में जिज्ञांश ने 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिज्ञांश की उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। संवाद