फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलमारी का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अर्जुननगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक घर से अज्ञात व्यक्ति ने गहने व नकदी चोरी कर ली। अर्जुननगर निवासी शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मकान जर्जर होने के कारण सामने ही दूसरे मकान में किराये पर रहती हैं। कुछ सामान को पुराने घर में ही रखा हुआ है। 16 जुलाई को वे अपने पुराने घर में सामान लेने गई तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। अज्ञात व्यक्ति अलमारी से कान के टॉप्स, एक अंगूठी, चांदी का नोट व 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले के बारे में पता चल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें