फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिटी बस में महिला के बैग से लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद बस में बैग रखवाने के लिए एक युवक ने की सहायता
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में युवक की संदिग्ध दिखी हरकत, डीएलएफ पुलिस ने दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर में रिश्तेदार के घर आई 29 वर्षीय महिला के ट्राली बैग से एक युवक ने ज्वेलरी से भरा बैग निकाल लिया। युवक ने ट्राली बैग सिटी बस में चढ़ाने के लिए सहायता की थी, इसके बाद वह बस में ही पास में बैठ गया। आरोपी युवक की संदिग्ध हरकत बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल डीएलएफ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मानेसर के आलू पट्टी गांव निवासी विजय ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी रिश्तेदार बागपत निवासी रितू रविवार सुबह 11 बजे उनके घर पहुंचीं। वह इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरकर सिटी बस से मानेसर पहुंची थीं। यहां जब उन्होंने अपना ट्राली बैग चेक किया तो उसके अंदर रखा ज्वेलरी से भरा बैग नहीं था। पीड़िता ने बताया कि बैग में सोने की दो चेन, सोने की दाे अंगूठी, डायमंड की दो अंगूठी, गले का हार, इयर रिंग, डायमंड का लोकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड व चार हजार रुपये थे। उन्होंने चोरी गए जेवर की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है। चोरी होने पर उन्होंने डीएलएफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सिटी बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इस दौरान एक युवक ट्राली बैग के पास संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने बस में ट्राली बैग चढ़ाने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें