फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जेई को दो युवकों ने पीटा, छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के गौशाला मैदान के पास 20 फरवरी की रात रैपिड मेट्रो के जेई के साथ दो युवकों ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रैपिड मेट्रो सिकंदरपुर में जेई पद पर कार्यरत कुलदीप ने बताया कि 20 फरवरी को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने पीजी की ओर जा रहे थे। रात करीब 9.30 बजे गोशाला मैदान के पास दो युवकों ने उसके मारपीट करके मोबाइल छीन लिया। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें