गुरुग्राम। जिले के श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को एसआर क्रिकेट अकादमी और मानेसर क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें मानेसर अकादमी की टीम ने एसआर अकादमी की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआर अकादमी की टीम ने 8 विकेट खोकर 250 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानेसर अकादमी की टीम ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 253 रन बनाए और मैच जीत लिया। मानेसर अकादमी की ओर से जतिन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और निखिल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद