फिरोजपुर झिरका। जिले का परीक्षा परिणाम 73 प्रतिशत रहा, लेकिन शहर के जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 37 छात्र-छात्राओं में से 17 छात्र छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज की प्रिंसिपल बिंदु यादव ने बताया कि जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिछले 4 वर्षों से लगातार शत प्रतिशत परिणाम दे रहा है। स्कूल के अध्यक्ष राकेश जैन ने छात्रों और अध्यापकों को बधाई दी है। न्होंने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और स्कूल के सभी अध्यापकों को कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
फोटो तेजस गुप्ता, रविंदर,जतिन , रियान खान