गुरुग्राम। कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के दूसरे सीजन के लिए गुरुग्राम गुरुस ने जगपाल सिंह को मुख्य कोच बनाया है। लीग ने मंगलवार को सीजन-2 के लिए 10 फ्रेंचाइजी के मुख्य कोचों की सूची जारी की। जगपाल सिंह टीम का गठन करने और प्रभावी रणनीति बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने मजबूत टीम तैयार करने को अपनी प्राथमिकता बताया। संवाद