गुरुग्राम। जिले के स्पोर्ट्स 18 क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को टी20 मैच खेल गया। जिसमें आईडब्ल्यूसीए ने प्राइम क्रिकेट अकादमी को 5 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईडब्ल्यूसीए की टीम ने 18 ओवर में 180 रन बनाए। जवाब में प्राइम क्रिकेट अकादमी 15 ओवर में 155 रन ही बना सकी। आईडब्ल्यूसीए की ओर से देवांश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और नवीन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद