जिले के 5 वर्षीय इवान राय कराटे की दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहे हैं। इवान राय सालवान पब्लिक स्कूल के पहली कक्षा में पढ़ते हैं। वे पिछले एक साल से साई कराटे अकादमी में प्रशिक्षक सुनील सैनी के मार्गदर्शन में कराटे की बारीकियां सिख रही हैं। इनके पिता अमन राय ने बताया कि इवान को कराटे का खेल बहुत पसंद है, वे 2025 में जिला स्तर पर खेली गई कराटे प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुके हैं। वहीं, उनके प्रशिक्षक सुनील सैनी ने बताया कि इवान में काफी क्षमता है और वे फिलहाल अपने आयु वर्ग में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इवान राज्य स्तर पर खेलते हुए नजर आएगे।