फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : चौथे चरण की काउंसिलिंग के लिए नया शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले से तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब छात्रों को काउंसिलिंग, दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करने के लिए नई तारीख तय कर दी गई है। नए शेड्यूल के मुताबिक, चौथे चरण की काउंसिलिंग की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। इसी दिन चौथे चरण की रिक्त सीटों की लिस्ट पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसके बाद 4 अगस्त को मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगाी। सीट मिलने के बाद छात्रों को 4 अगस्त से 8 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच करानी होगी। अंतिम चरण में जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 4 अगस्त से 9 अगस्त तक शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें