गुरुग्राम। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने के लिए सत्र 2026-27 के दाखिलों की जानकारी छात्रों और अभिभावकों को दी जा रही है। संस्थान की ओर से युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया, जनसंपर्क और अन्य माध्यमों से छात्रों को आईटीआई में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा रही है। आईटीआई में अब विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन देकर दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार किया जाता है। संस्थान में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ कामकाजी अनुभव भी मिलता है। सेक्टर-14 के राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के जरिये युवाओं को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से वे अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। संवाद