आईटीआई : चौथी मेरिट लिस्ट जारी, राजकीय मॉडल आईटीआई में 281 सीट हुई अलॉट
महिला आईटीआई की 252 सीटों में से अभी तक 64 में हुए नामांकन, 20 सीटें चौथी सूची में अलॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 14 स्थित राजकीय मॉडल आईटीआई और महिला आईटीआई दोनों में शुक्रवार को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की गई।
राजकीय मॉडल आईटीआई में 904 सीटों में से तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी 443 सीट खाली थी। जिनमें से शुक्रवार को चौथी मेरिट लिस्ट में 281 सीटें अलॉट हुई है। सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला आईटीआई की कुल 252 सीट में से तीन मेरिट लिस्ट के बाद 64 सीटों पर ही दाखिले हुए थे। चौथी लिस्ट में 20 सीटें अलॉट हुई हैं। महिला आईटीआई के प्राचार्य जेपी यादव ने बताया कि चौथी मेरिट लिस्ट के नामांकन 3 अगस्त तक चलेंगे।