गुरुग्राम। मौजाबाद स्थित आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में बृहस्पतिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। प्राचार्य विजयपाल सैनी ने बताया कि कोपा ट्रेड और वायरमैन ट्रेड में 100 प्रतिशत कट ऑफ रही। वहीं, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 99 प्रतिशत कटऑफ रही। इसके अलावा, सोहना स्थित राजकीय आईटीआई में सबसे अधिक कटऑफ स्टेनो हिंदी में 103.6 और कोपा (एनसीवीटी ) में 103 रही। संवाद