गुरुग्राम। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए हर साल 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य है। एससीईआरटी हरियाणा ने दीक्षा एप पर नवंबर के पाठ्यक्रम जारी किए। प्राथमिक शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए निष्ठा एफएलएन के तहत हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पाठ्यक्रम जारी किए गए हैं। वहीं, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों को नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण विधियों की जानकारी दी जाएगी। संवाद