गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में आईटी सेल की जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन मानस तक पहुंचाने के लिए आईटी सेल एवं सोशल मीडिया को मजबूत बनाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों के आईटी प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के कार्य जल्द पूरा करने हैं। त्यागी ने कहा कि पार्टी आईटी सेल को लेकर गंभीर है और इसके कार्य को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो