फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईशानी अग्रवाल ने तीरंदाजी में हासिल की चौथी रैंक, नेशनल प्रतियोगिता में बनाई जगह

विज्ञापन
ईशानी अग्रवाल ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथी रैंक प्राप्त कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए जगह बना
विज्ञापन
- अंडर-14 इंडियन राउंड में शानदार प्रदर्शन, बीएस आर्चरी एकेडमी में ले रही हैं प्रशिक्षण
विज्ञापन

पटौदी (संवाद)। तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही आठवीं कक्षा की छात्रा ईशानी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाई है। जींद के उचाना में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में ईशानी ने अंडर-14 आयुवर्ग के इंडियन राउंड में चौथी रैंक हासिल की। बीएस आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षक दीन दयाल ने बताया कि उचाना स्थित निजी स्कूल में सीआईएससीई बोर्ड की नॉर्थ जोन-2 आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन एक से पांच अगस्त तक किया गया था। इसमें ईशानी अग्रवाल ने बेहतरीन निशाना लगाते हुए चौथी रैंक प्राप्त की और नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने बताया कि ईशानी अग्रवाल बीएस आर्चरी एकेडमी में नियमित रूप से तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी उपलब्धि पर एकेडमी और परिवार के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें