फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाइवे पर लोहे के तार लगने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 5,6
विज्ञापन


अब वन्यजीवों की नहीं जाएगी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली की पहाड़ियों के बीच से गुजर रहे मुख्य मार्गों और हाइवे पर जंगल के वन्यजीवों की सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की तार लगाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद राजमार्ग पर सड़क किनारे करीब तीन किलोमीटर के रास्ते में लोहे की यह तार लगाई गई है।
यह तार वन्यजीवों को सड़क पर आने से रोकेगी। बीते कई वर्षो में देखा गया है कि सड़क पर बाड़ ना होने के कारण वन्यजीव दुर्घटना का शिकार हो रहे थे, जिसके कारण पिछले तीन साल में लगभग आठ तेंदुए मारे जा चुके हैं। इसे देखते हुए ही वन विभाग ने बाड़ लगाने के काम को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में जानवरों की सुरक्षा के लिहाज से यह योजना लाई गई थी। इस योजना के अंतर्गत सड़क पर बाड़ के अलावा बरसाती नाले भी तैयार किए जाने थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसमें देरी हुई। इस बीच कई जानवर वाहनों की चपेट में आकर मर गए।
अब इस कार्य में वन विभाग की ओर से तेजी लाई गई है। लोहे की बाड़ लगाने के अलावा राजमार्ग पर मौजूूद बरसाती नालों से मिट्टी हटाकर उन्हें भी वन्यजीवों के गुजरने के लिए साफ कर दिया है। इससे आने वाले समय में वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे जानवरों की संख्या में कमी आएगी। ऐसा होने से अरावली वन्यजीवों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुग्राम-फरीदाबाद राजमार्ग के अलावा आने वाले समय में दिल्ली-जयपुर हाइवे और सोहना- मुबंई एक्सप्रेेस वे किनारे भी जानवरों की सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की यह तार लगाई जाएंगी। करीब एक साल पहले वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक एम एस मलिक ने वाहनों की चपेट में आकर मर रहे जानवरों पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अब हम उन क्षेत्रों के किनारे बाड़ लगा देंगे, जिससे वन्यजीवों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें