फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नियमों की अनदेखी पर ऑनलाइन किए जा रहे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक 24,169 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। दिल्ली-अलवर हाइवे पर गांव मांडीखेड़ा में स्थापित जिला यातायात पुलिस थाना की मुस्तैदी से ओवरलोड, ओवरस्पीड, गलत दिशा और अन्य नियमों को ताक पर रखने वाले छोटे बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। कुल मिलाकर 24169 चालान अब तक काटे गए हैं, पिछले साल यह आंकड़ा 27217 था। जिला पुलिस सीसीटीवी और अन्य उपकरणों से सुसज्जित हो चुकी है, जिससे लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के ई-चालान आसानी से कट रहे हैं। हाजी सुलेमान मढ़ी, हाजी मोहम्मद हारुन इमाम नगर व नसीम सरपंच नगीना ने बताया कि नूंह पुलिस कप्तान वरुण सिंगला के आने के बाद पुलिस के संस्थागत ढांचे में न केवल आमूलचूल परिवर्तन आया बल्कि पुलिस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुई है। इस पहल से जागरुकता बढ़ने लगी है, जिससे लोग पुलिस की मदद करने लगे हैं। जिला यातायात पुलिस थाना मांड़ीखेडा के अनुसार, अक्तूबर 2021 में ऑनलाइन चालान काटने की शुरुआत की गई थी। उस साल 13696 चालान काटे गए, अगले साल 27217 चालान हुए। इस साल 24169 चालान काटे गए हैं। नूंह जिला पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने लोगों से आह्वान किया कि पुलिस रोके तो रुक जाएं। बाइक सवार हेलमेट जरूर पहनें और गाड़ी में सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें