फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आग लगने से जली 15 कारों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर विभाग की टीम ने डोकयार्ड का किया दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शनिवार की रात को कूड़े में आग लगने के बाद टोयोटा कंपनी के डोकयार्ड में खड़ी 15 कारों में आग लगने की जांच फायर विभाग ने शुरू कर दी है। फायर विभाग की एक टीम ने रविवार को मौके का निरीक्षण किया। जो मामले की जांच रिपोर्ट बाद में सौंपेगा।



बता दें कि शनिवार-रविवार की रात को करीब डेढ़ बजे सेक्टर-18 में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में आगजनी के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सभी केंद्रों से 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दस घंटे के बाद आग पर काबू पाया। कबाड़ के गोदाम के साथ में ही टोयोटा कंपनी के डोकयार्ड में खड़ी 15 नई कारों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। डोकयार्ड में जली नई कारों की कीमत तीन करोड़ से ज्यादा की आंकी जा रही है।
विज्ञापन

उद्योग विहार के दमकल केंद्र को रात करीब एक बजकर 35 मिनट पर कबाड़ के गोदाम में आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उद्योग विहार दमकल केंद्र से दो फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया था, लेकिन आग ज्यादा फैली हुई थी। इसके बाद भीमनगर दमकल केंद्र, सेक्टर-29 दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग का धुआं काफी दूर-दूर तक देखा जा रहा था। आगजनी के बाद आसपास की कंपनियों में भी भगदड़ मच गई थी। दमकल विभाग के टीम ने इस आगजनी पर सुबह दस बजकर 35 मिनट पर काबू पाया। करीब दस घंटे तक लगी आग ने 15 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं आगजनी का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन




वर्जन


सेक्टर-18 में दमकल की टीमों ने डोकयार्ड में खड़ी अन्य सैकड़ों कारों को आग से बचाने का काम किया है। गोदाम की दीवार के पास ही जो कारें खड़ी भी वह कारें ही आग की चपेट में आई हैं। आग लगने के कारण व अन्य जांच के लिए सोमवार को एक टीम ने मौके का दौरा किया है। - गुलशन कालरा, उपनिदेशक, तकनिकी, दमकल विभाग, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें