फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिनदहाड़े मकान से इन्वर्टर व बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। हेलीमंडी के वार्ड-7 स्थित एक घर से दिनदहाड़े इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित टेकचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसके दो मकान है। 9 जुलाई को दोपहर के समय वह अपने माता-पिता के साथ पुराने मकान में था। जब वह वापस नए मकान में पहुंचा ताे इन्वर्टर व बैटरी चोरी हुई मिली। पीड़ित ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो दो युवक सोनू व सूर्यदेव उनके घर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करके ले जाते दिखाई दिए। पीड़ित टेकचंद की शिकायत पर पुलिस ने पटौदी थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें