नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फॉरेन लैंग्वेज (विदेशी भाषा) के सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले को लेकर दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 30 जून से दो जुलाई तक चलेगी। जामिया ने फ्रेंच, इटालियन, स्पेनिश, तुर्की, चाइनीज, कोरियन समेत कई दूसरी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए यह सूचना दी है। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए दसवीं-12वीं की मार्कशीट से लेकर पहचान और आवास करीब छह तरह के दस्तावेज लाने होंगे। ब्यूरो