गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में विधि विभाग की ओर से 9-10 अप्रैल को प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का विषय द कॉन्स्टिट्यूशन इन द कोर्टरूम नेविगेटिंग द इंटरप्ले ऑफ क्रिमिनल, कॉरपोरेट एंड सिविल लॉ इन द एज ऑफ एआई रखा गया है। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। संवाद