फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केआईआईटी कॉलेज में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईएसए 2025

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग अकॉस्टिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईएसए 2025 (इंटरनेशनल इंडियन सिम्पोज़ियम ऑन एकॉस्टिक्स) का आयोजन 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा। यह आयोजन इंटरनेशनल कमीशन फॉर एकॉस्टिक्स और अकॉस्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका के सह-प्रायोजन में होगा। सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस, इंडोनेशिया और स्पेन प्रमुख हैं। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 170 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। आईआईएसए 2025 का उद्देश्य ध्वनि विज्ञान (एकॉस्टिक्स), अल्ट्रासोनिक्स और वाइब्रेशन जैसे क्षेत्रों में नवीनतम शोध और तकनीकी प्रगति पर विचार-विमर्श करना है। ब्रिटेन के इंस्टिट्यूट ऑफ एकॉस्टिक्स से मैरी-जेन न्यूटन, एलेस्टेयर सोमरविल और पॉल शील्ड्स विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें