फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर की तर्ज पर प्रदेश में बनेगा इंटर स्टेट फायर ट्रेनिंग सेंटर : उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग को 90 मीटर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के साथ ही मोटरसाइकिल दिलाने की तैयारी
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने मानेसर सेक्टर-8 स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं प्रशिक्षण केंद्र का किया दौरा

अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। सरकार प्रत्येक शहर में फायर ट्रेनिंग सेंटर बनाने की योजना पर विचार कर रही है। इसकी शुरुआत नागपुर की तर्ज पर प्रदेश में इंटर स्टेट फायर ट्रेनिंग सेंटर से की जाएगी। इसके लिए जींद जिले में 25 एकड़ भूमि का चयन किया जा चुका है। अगले माह तक इसकी नींव रख दी जाएगी।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को मानेसर सेक्टर-8 स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं प्रशिक्षण केंद्र के दौरे पर आकर यह जानकारी दी। इस दौरान शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक डाॅ. यशपाल यादव व नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। देश के महानगरों की तर्ज पर प्रदेश में भी आपातकालीन सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद में बनने वाले इंटर स्टेट फायर ट्रेनिंग सेंटर का लाभ हरियाणा प्रदेश के साथ लगते अन्य प्रदेशों के युवाओं को भी होगा। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के पास अधिकतम 40 मीटर ऊंचाई के दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गुरुग्राम और पंचकूला अग्निशमन विभाग के पास है। प्रदेश के बड़े जिलों में बहुत सी इमारतों की ऊंचाई ज्यादा है। ऐसे में सरकार ने 90 मीटर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके अलावा अग्निशमन विभाग को सीएसआर के तहत मोटर साइकिल दिलाई जाएंगी। इन मोटर साइकिलों की मदद से छोटी और तंग गलियों में आगजनी पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया। कर्मचारियों ने सेक्टर-8 स्थित प्रशिक्षण केंद्र में व्यायामशाला खुलवाने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने सहर्ष मांग को स्वीकारते हुए कर्मचारियों के लिए जिम खुलवाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर टेंडर आदि का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल, अग्निशमन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गुलशन कालरा, मानेसर के नायब तहसीलदार सतबीर, एडीएफओ आर एस दहिया, ट्रेनिंग फायर ऑफिसर सुनील अदलखा, जजपा के जिलाध्यक्ष श्योचंद यादव, व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष विद्यासागर, समुंदर धनखड, रामपाल धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें