फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मधुबनी, बिहार निवासी शांघी निवासी सुशील कुमार राम के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एचएसएनसीबी गुरुग्राम यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ खांडसा सब्जी मंडी के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली थी कि शक्ति पार्क कॉलोनी की गली नंबर-दो में एक युवक नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ा और गांजा बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें