गुरुग्राम(संवाद)। सेक्टर-45 स्थित यूरो इंटरनेशनल विद्यालय में आयोजित इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में इंटीग्रिटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। यूनिटी हाउस दूसरे और फेलिसिटी हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने तेज खेल, सटीक पासिंग और बेहतरीन शॉट्स का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अर्चना सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।