गुरुग्राम। वर्ष 2017 में भर्ती हुए पीआरटी शिक्षकों को नोशनल लाभ मिलने के बाद एसीपी देने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारियों को न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और अनुभाग अधिकारी जिम्मेदार होंगे। संवाद