फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आठ अप्रैल तक स्कूलों में निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। निदेशालय के आदेश के अनुसार, आठ अप्रैल तक अब जिन शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, उनका कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही कई स्कूलों की स्थिति सुधारने और बजट उपयोग को लेकर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में मीटिंग कर स्कूलों में रखे संसाधनों की समीक्षा की। इसमें स्कूलों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, रजिस्ट्रेशन, बजट उपयोग सहित अन्य संसाधनों को लेकर अपडेट मांगी गई। मीटिंग में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आठ अप्रैल तक स्कूलों में चल रहे शौचालयों के निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें