फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खराब मीटर बदलने का लक्ष्य 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने खराब बिजली मीटरों को बदलने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को हुई बैठक में 30 नवंबर 2026 तक तीन से अधिक बिलिंग चक्र से लंबित सभी खराब मीटरों को बदलने का लक्ष्य तय किया गया। निगम में कुल 34,525 खराब मीटर लंबित हैं। इनमें से 10 नवंबर 2026 तक 8,030 मीटर बदले जा चुके हैं। अभी 26,495 खराब मीटर बदलने शेष हैं। इस प्रकार अब तक लगभग 23.26 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। हिसार जोन में 17,101 और दिल्ली जोन में 9,394 खराब मीटर लंबित हैं। प्रबंध निदेशक ने मुख्य अभियंता (मटेरियल मैनेजमेंट) को पर्याप्त मीटर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधीक्षक अभियंताओं को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को सही बिलिंग की सुविधा मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें