गुरुग्राम।
मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन सरकारी विद्यालय, जैकबपुरा, गुरुग्राम में किया गया। पार्षद आशीष गुप्ता ने विकसित भारत के विजन, शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। इस दौरान सुंदरी खत्री, प्रिंसिपल सुशील कण्वा, प्रवक्ता सीमा रानी, रमेश कालरा, बिमला सैनी, पिंकी झा, निर्मल नागेश, अंकित कुमार और ममता धवन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा की सराहना करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। संवाद