गुरुग्राम। उद्योग विहार क्षेत्र में 13 अक्तूबर को एक व्यक्ति घायल मिला था। पहचान न होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के कारण 17 अक्तूबर को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। 30 अक्तूबर को 17 दिन के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पहचान के प्रयास जारी हैं। संवाद