फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-12 स्थित एक निजी होटल में शनिवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम में नए श्रम कानून के बारे में उद्यमियों और कर्मचारियों को जानकारी दी गई। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कि ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लेबर कमिश्नर भगत प्रताप ने कहा कि नए कानून श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। उन्होंने बताया कि इन कानूनों के अंतर्गत वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और कार्यस्थल की सुरक्षा जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया गया है, जिससे श्रमिकों को एक व्यापक सुरक्षा ढांचा प्राप्त होगा। इसके साथ ही श्रमिकों को समय पर वेतन, बेहतर कार्य परिस्थितियां और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा। इस दौरान एफआईएमटीए के चेयरमैन एमएल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरभान शर्मा, एमके महतानी, जीसी नारंग, महासचिव रमेश अरोड़ा, ट्रीजरार मनोज नागर, सहसचिव राजेश शर्मा, सुभाष चंद्रा, आशु लाल, राजीव गुप्ता, सन्नी सेहरावत, रणबीर सिंह और योगेंद्र पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद