गुरुग्राम। पुलिस ने युवाओं को नशे व अपराधों से दूर रखने हेतु शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए। पुलिस उपायुक्त मानेसर प्रतीक गहलोत ने लॉ कॉलेज और दीन दयाल रस्तोगी फार्मेसी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इसमें नशा मुक्ति, साइबर अपराध (हेल्पलाइन 1930), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और सड़क सुरक्षा शामिल थे। संवाद