गुरुग्राम। यातायात पुलिस की तरफ से आईआईएम रोहतक से आए एमबीए के 15 छात्रों को यातायात प्रबंधन की जानकारी दी गई। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने छात्रों को यातायात को संभालने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को ट्रैफिक टॉवर स्थित टीईसी सैंटर, ट्रैफिक कंट्रोल रूम के साथ ही अन्य जानकारी दी गई। शहर में जीएमडीए और एनएचएआई की तरफ से लगाए गए उच्च तकनीकी कैमरों के बारे में भी बताया गया। ब्यूरो