पटौदी। बिलासपुर स्थित अंसल एपीआई पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में बिजली के अघोषित कटों से त्रस्त उद्योगपतियों ने सोमवार को एक दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान सभी उद्योगों का काम-काज बंद रहा। एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह ने बताया कि सोमवार को सांकेतिक हड़ताल में ओम सांई रबड़, एलएस पावर, लक्ष्य इंडस्ट्रीज ,डेंटल हाईड्रोलिक, स्प्रिंग पार्क मैन्युफैक्चरिंग, मेक्स एयर, स्प्रिंट, रैम हाईड्रोलिक, वीजीपी पैनल आदि उद्योगपतियों ने अपने-अपने उद्योग एक दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल की। उनका कहना है कि उद्योगपतियों को उनके उद्योगों के बिजली के अघोषित कटों से निजात दिलाई जाए। उनके अनुसार इस समस्या से पहले भी कई उद्योगपति यहां से पलायन कर चुके हैं। शुक्रवार को जिला उपायुक्त गुरुग्राम को इस समस्या के समाधान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा था। एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह के अनुसार जब भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम आएंगे, सभी उद्योगपति उनके समक्ष सीधे इस समस्या के समाधान को लेकर मिलेंगे। संवाद