फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता में इंडियन हीरोज एफसी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कुल 16 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-5 के पालम विहार रोड स्थित पीटी स्पोर्ट्स अकादमी और पीसीए सुकर अकादमी में अंडर-16 पांचवीं स्मॉल साइड जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला विक्ट्री एफए और इंडियन हीरोज एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें इंडियन हीरोज एफसी ने 3-2 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। इंडियन हीरोज एफसी के रोहन को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उसी टीम के निर्भय को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। विक्ट्री एफए के रितिक को बेस्ट गोलकीपर घोषित किया गया, जबकि पीएसए यूनाइटेड एफसी के कुश को राइजिंग स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सफल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-5 के पीएसए यूनाइटेड एफसी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कोच मोती लाल, आदिल, अनिल, करण, बिजेंद्र कटारिया, नितिन, जनित, जिहान और कुशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें